रीवा में मनचले की बीच सड़क पिटाई:अस्पताल चौराहे पर महिला ने चप्पलों से मारा; वीडियो सामने आया

रीवा के अस्पताल चौराहे पर एक महिला ने मनचले की चप्पलों से पिटाई कर दी। युवक ने महिला के साथ बीच सड़क पर अभद्रता की थी। इसके बाद महिला ने हिम्मत दिखाते हुए उसे मौके पर ही सबक सिखाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला मनचले को पीट रही है, जबकि आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने हुए हैं। घटना अस्पताल जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके की है, जिससे महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शिकायत नहीं मिली, वीडियो से पहचान जारी सिटी कोतवाली पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला की ओर से अभी तक थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है। वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। होगी सख्त कार्रवाई पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है। यदि महिला शिकायत दर्ज कराती है, तो आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *