हरदा जन क्रांति आंदोलन के लिए पदयात्रा शुरू:शाजापुर के जमलाय से दो युवा रवाना, जगह-जगह हुआ स्वागत

हरदा में 21 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित जन क्रांति आंदोलन को सफल बनाने के उद्देश्य से शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया तहसील के ग्राम जमलाय से दो युवाओं ने पदयात्रा शुरू की है। नरेंद्र सिंह राजपूत और राहुल सिंह राजपूत सोमवार सुबह 8 बजे जमलाय से हरदा के लिए पैदल रवाना हुए। यह आंदोलन करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर के नेतृत्व में होगा। पदयात्रा की शुरुआत पर ग्राम जमलाय में करणी सेना परिवार और सर्व समाज के लोगों ने युवाओं का पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया। उन्होंने युवाओं का उत्साहवर्धन भी किया। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर समर्थकों द्वारा उनका स्वागत किया गया। इसी क्रम में करणी सेना परिवार के जिला संयोजक भीमसिंह डूंगरगांव अपनी टीम के साथ युवाओं के स्वागत के लिए पहुंचे। टीम में धर्मेंद्र सिंह राजपूत, शिवराज सिंह राजपूत और धर्मेंद्र सिंह शामिल थे, जिन्होंने पुष्पमालाएं पहनाकर दोनों युवाओं का अभिनंदन किया। युवाओं ने बताया कि जन क्रांति आंदोलन समाज की आवाज को मजबूती देने का एक माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन को सफल बनाना प्रत्येक जागरूक नागरिक की जिम्मेदारी है। पदयात्रा के माध्यम से वे लोगों को आंदोलन से जोड़ने और जनसमर्थन जुटाने का प्रयास कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *