राजगढ़ में मंत्री ने दुकान से मूली-जामफल उठाकर खाए:गौतम टेटवाल ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष का हाथ पकड़कर कहा- पीछे हट, हंसने लगे लोग

राजगढ़ में मंत्री गौतम टेटवाल ने चलते-चलते दुकान से मूली उठा ली। अमरूद खाया और हल्दी वाले से कहा एक किलो कार्यालय लेकर आना। इतना की नहीं इस बीच रास्ते में आए भाजपा जिला उपाध्यक्ष का हाथ पकड़कर मंत्री ने पीछे हट कहा। उनकी इन हरकतों पर आसपास खड़े कार्यकर्ता हंसने लगे। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है। रविवार को जिले के प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप के राजगढ़ दौरे के दौरान खिलचीपुर नाके पर कृषि विभाग द्वारा लगाए गए जैविक एवं प्राकृतिक हाट बाजार का उद्घाटन हुआ। प्रभारी मंत्री के साथ मंत्री नारायण सिंह पवार, मंत्री गौतम टेटवाल, विधायक और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। रिबन काटने के बाद जब सभी नेता जैविक हाट में लगे स्टॉलों का निरीक्षण कर रहे थे, तभी मंत्री गौतम टेटवाल ने यह सब किया। निरीक्षण करते मंत्री ने यह सब किया
निरीक्षण के दौरान सब्जी की एक दुकान पर मंत्री गौतम टेटवाल ने बिना रुके एक मूली उठाई और खाते हुए आगे बढ़ने लगे। कुछ कदम आगे बढ़े उनके आगे चल रहे एक कार्यकर्ता का हाथ पकड़ा और कहा पीछे हट, और फिर एक दुकान से उन्होंने दो अमरूद (जामफल) उठा लिए और दोनों हाथों में लेकर खाने लगे। मंत्री को मूली और अमरूद खाते देख आसपास मौजूद लोग हंसने लगे, लेकिन वे मुस्कुराते हुए बेपरवाह अंदाज़ में चलते रहे। इतना ही नहीं, आगे एक दुकान पर कच्ची हल्दी देखकर मंत्री टेटवाल रुके। दुकानदार ने बताया कि हल्दी पूरी तरह जैविक है। इस पर मंत्री जी ने चलते-चलते दुकानदार से कहा- “एक किलो कार्यालय लेकर आना।” इसके बाद सभी नेता बिना कोई सामान खरीदे निरीक्षण पूरा कर आगे बढ़ गए। जैविक हाट के इस निरीक्षण के दौरान मंत्री टेटवाल का सहज और बेबाक अंदाज़ चर्चा का विषय बना रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *