कोटा में सड़क पर पाइप-डंडों से हमला, VIDEO:मामूली विवाद में पड़ोसियों का झगड़ा, बीच-बचाव में आए निगम कर्मचारी का सिर फोड़ा

कोटा शहर में मामूली विवाद में पड़ोसियों में झगड़ा हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर बीच सड़क पाइप-डंडों से हमला कर दिया। इसी दौरान बीच-बचाव में आए निगम के कर्मचारी के सिर पर भी हमला कर दिया। निगम कर्मचारी राकेश राठौर के सिर पर 4 टांके आए व पैर में भी चोट लगी है। घटना कोटा के महावीर नगर थाना क्षेत्र के वीर सावरकर नगर में रविवार रात रात 7 से 8 बजे के बीच हुई है। पीड़ित के परिजन ने थाने में शिकायत दी है।
राकेश के बड़े भाई किशन ने बताया- रविवार रात 8 बजे उन्हें फोन पर झगड़े की सूचना मिली थी। छोटा भाई राकेश नगर निगम में जॉब करता है। फिलहाल चंबल गार्डन के टिकट काउंटर पर बैठता है। रविवार शाम 7 बजे राकेश अपने दोस्त वीरेंद्र, हेमंत पारेता के साथ मदर टेरेसा स्कूल वीर सावरकर नगर में खड़ा था। उसी समय अचानक से गोपाल महावर, उसका बेटा विक्की, हेमंत व पड़ोसी सुरेश नागर हथियार लेकर वहां पहुंचे। उन लोगों के हाथ में सरिए, पाइप व लाठी थे। उन्होंने आते ही हेमंत पारेता पर हमला किया। राकेश ने बीच-बचाव किया तो हमलावरों ने पाइप से राकेश के सिर पर भी हमला कर दिया। राकेश जमीन पर गिर गया। इसके बाद पर राकेश पर हमला करते रहे। मौके पर लोगों की भीड़ देख हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना में राकेश के सिर व पैर पर चोट लगी। वीरेंद्र के हाथ में व हेमंत हाथ व पैर में चोट लगी। राकेश के सिर में चार टांके आए है। राकेश, न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती है। आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। किशन ने बताया कि राकेश का किसी से झगड़ा नहीं था। हेमंत पारेता व सुरेश नागर के बीच गाली गलौच को लेकर विवाद था। सुरेश नागर व गोपाल आपस मे पड़ोसी है। दोनों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया। महावीर नगर थाना की भूपेंद्र सिंह ने बताया फरियादी ने शिकायत दिए।फिलहाल घायल का मेडिकल करवाया जा रहा है। मामला दर्ज कर जांच की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *