धौलपुर में करंट लगने से युवक की मौत:खेत में काम करते समय हादसा, अचानक टूटकर गिरा बिजली का तार

धौलपुर में सोमवार दोपहर सैंपऊ थाना क्षेत्र के मठहारी गांव में खेत पर काम करते समय 11 हजार केवी विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान मठहारी निवासी नेतराम पुत्र गंगाराम पुरी (35) के रूप में हुई है। नेतराम सोमवार को अपने खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर उन पर गिर गया, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने गंभीर रूप से झुलसे नेतराम को तुरंत जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस ने बताया कि परिजनों द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *