शिवपुरी जिले के इंदार थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक 108 एम्बुलेंस ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। यह हादसा कुंडाई गांव के पास सुबह करीब साढ़े 10 बजे हुआ, जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, एजवारा गांव निवासी अजय कोली अपने बुआ के लड़के आनंद कोली, निवासी जिला सिरोंज, को लेने बदरवास गए थे। दोनों बाइक से एजवारा गांव लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही एम्बुलेंस ने लापरवाही और तेज रफ्तार में चलते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिला अस्पताल में इलाज जारी
हादसे में अजय कोली और आनंद कोली को गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को पहले बदरवास स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों ने आरोप लगाया है कि एम्बुलेंस (क्रमांक CG 04 NZ 1259) में किराए पर अवैध सवारी बैठाई गई थी और वाहन एजवारा गांव निवासी सुनील जाटव चला रहा था। हादसे के बाद चालक एम्बुलेंस लेकर मौके से फरार हो गया। इंदार थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


