विधानसभा में उठेगा GGU के छात्र की मौत का मामला:परिवार को न्याय दिलाने कांग्रेस नेता लोकसभा में भी उठाएंगे आवाज, सड़क से सदन तक आंदोलन की चेतावनी

बिलासपुर के गुरूघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी (GGU) परिसर में छात्र अर्सलान अंसारी की संदिग्ध मौत का मामला अबतूल पकड़ने लगा है। परिजनों ने अपने बेटे की हत्या और यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर सुरक्षा में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। वहीं, कांग्रेस नेताओं ने इस मामले में सड़क से सदन तक आंदोलन करने का ऐलान किया है। विधायक देवेंद्र यादव विधानसभा में मामला उठाएंगे। वहीं, कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी छात्र के परिवार को न्याय दिलाने अपने सांसदों के जरिए लोकसभा में आवाज उठाएंगे। बता दें कि यूनिवर्सिटी कैंपस स्थित विवेकानंद हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे अर्सलान की लाश 23 अक्टूबर को कैंपस के तालाब में मिली थी। इस घटना को लेकर छात्र और परिजन जहां हत्या की आशंका जता रहे हैं, वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी कई बिंदुओं पर संदेह व्यक्त किया गया है। इसके बावजूद पुलिस ने अब तक हत्या की धारा नहीं लगाई है। पुलिस ने मामले में गैर इरादतन मृत्यु की धारा के तहत कार्रवाई करते हुए हॉस्टल वार्डन और सुरक्षा अधिकारी के पद का उल्लेख करते हुए केस दर्ज किया है, लेकिन जांच की रफ्तार धीमी होने से परिजन और छात्र संगठन नाराज हैं। इसी कड़ी में एनएसयूआई प्रदेश सचिव रंजेश सिंह के नेतृत्व में छात्र नेताओं ने भिलाई विधायक देवेंद्र यादव से मुलाकात की और उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। विधानसभा में उठाएंगे छात्र की मौत का मामला
एनएसयूआई नेताओं ने विधायक देवेंद्र यादव को बताया कि यूनिवर्सिटी प्रबंधन की लापरवाही और पुलिस की सुस्त जांच के कारण छात्र अर्सलान को अब तक न्याय नहीं मिल पाया है। उन्होंने निष्पक्ष जांच, हत्या की धारा जोड़ने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। विधायक देवेंद्र यादव ने छात्र नेताओं को भरोसा दिलाया कि अर्सलान की मौत का मामला गंभीर है और इसे विधानसभा में उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। लोकसभा में आवाज उठाएंगे कांग्रेस सांसद
दूसरी तरफ जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री और शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने इस मामले को लोकसभा में उठाने की बात कही है। उन्होंने बताया कि छात्र की मौत के दस्तावेज लेकर वो कांग्रेसी सांसदों से मिलेंगे, जिसके बाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ लोकसभा में मामला उठाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *