कबड्डी प्रतियोगिता का पहला दिन,11 टीमों ने 26 मैच खेले:छिंदवाड़ा में कल से राष्ट्रीय स्तर मैदान में उतरेंगी

छिंदवाड़ा में जिला और राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता का आज (गुरुवार) पोला ग्राउंड पर शुभारंभ हुआ। जन जागरण मंच 34 वर्षों से कबड्डी प्रतियोगिता छिंदवाड़ा में आयोजित करवा रहा है। कार्यक्रम संयोजक रमेश पोफली ने बताया कि आज पहले दिन जिले की 11 टीमों ने भाग लिया। 26 मैच खेले गए। कल से राष्ट्रीय स्तर की टीम खेलेंगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों से लगभग 10 टीम खेलने के लिए आई हैं। 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती पर प्रतियोगिता का समापन होगा, विजेता टीम को 1 लाख रुपए का और उपविजेता टीम को 50 हजार रुपए और ट्राफी दी जाएगी। शुभारंभ अ‌वसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव,पूर्व मंत्री नाना भाऊ मोहोड़ मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *