राजगढ़ में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली को मारी टक्कर:दो महिला की मौत, 19 लोग घायल; कथा से वापस सीहोर लौट रहे थे

राजगढ़ के ब्यावरा-भोपाल हाइवे पर कुरावर थाना क्षेत्र के पीलूखेड़ी के पास एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि करीब 19 लोग घायल हो गए। जिनमें 16 को भोपाल रेफर किया गया है। सभी घायल सीहोर जिले के अहमदपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के रहने वाले हैं। जो पंडित कमल किशोर नागर की श्रीमद्भागवत कथा सुनने के लिए राजगढ़ जिले के बोदा थाना क्षेत्र के सुकली गांव पहुंचे थे। वापस लौटते वक्त टायर पंचर हुआ कथा सुनने के बाद करीब 20-25 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान कुरावर थाना से 4 किलोमीटर दूर पीलूखेड़ी के समीप लाल बंगला के पास ट्रैक्टर-ट्राली का टायर पंचर हो गया। ड्राइवर ने वाहन को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया। इस बीच एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली को जोरदार टक्कर मार दी। 16 घायलों को भोपाल रेफर किया गया स्थानीय विधायक मोहन शर्मा मौके पर पहुंचकर घायलों को अपनी गाड़ियों से कुरावर अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर रूप से घायल 16 लोगों को भोपाल रेफर कर दिया गया। भोपाल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सुकमा बाई मेवाड़ा (47) और कृष्णा बाई (45) को मृत घोषित कर दिया। जबकि बाकी 14 लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं, 5 लोगों का कुरावर प्राथमिक अस्पताल में का इलाज चल रहा है। भोपाल अस्पताल में भर्ती घायल- कुरावर प्राथमिक अस्पताल में भर्ती घायल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *