सीधी जिले में रामपुर नैकिन क्षेत्र अंतर्गत पकरिहा निवासी व्यक्ति की लाश गुरुवार को ग्राम शिल्पारा में मिली है। दरअसल, व्यक्ति की लाश बाणसागर नहर में लोगों ने देखी थी। इसके बाद गोविंदगढ़ पुलिस को सूचना दी थी। जिसके बाद शव को एसडीईआरएफ और होमगार्ड टीम की मदद से रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। पुलिस ने बताया व्यक्ति की मौत नहर में गिरने से हुई है। दरअसल, यह पूरा मामला ग्राम शिल्पारा का है जहां पर बाणसागर की नहर तैरती हुई एक अज्ञात व्यक्ति की लाश लोगों ने देखी। इसके बाद इसकी सूचना गोविन्दगढ़ पुलिस को दी गई। हालांकि, उस अज्ञात व्यक्ति की लाश के फोटो को सभी थाना मे मेल और फैक्स के माध्यम से भिजवाया गया। जिसके स्थानीय लोगों के द्वारा एसडीईआरएफ की टीम और होमगार्ड की टीम को सूचना दी। इसके बाद लाश का रेस्क्यू किया। वही मरने वाले की पहचान रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत के रहने वाले राजरूप यादव पिता जगतधारी यादव उम्र 45 वर्ष के रूप मे की गई। मृतक के पिता जगतधारी यादव ने जानकारी देते हुए बताया है कि दो दिन से मेरा बेटा लापता था। जहां उसने किसी को यह नहीं बताया था कि मैं कहां जा रहा हूं। अचानक घर से अपनी मोटरसाइकिल को खड़ी करके बाहर निकाला और वापस नहीं आया। जहां रामपुर नैकिन थाना में हमने इसकी सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस का फोन आया और हमें शिल्पारा बुलाया तब जाकर मैंने उसकी पहचान की। इस पूरे मामले को लेकर रामपुर नैकिन थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी ने जानकारी देकर बताया है कि नहर में गिरने की वजह से व्यक्ति की मौत होना बताया गया था। जिसकी लाश को बरामद कर लिया गया है। वही व्यक्ति किस कारण से नहर में गिरा है, इसे लेकर जानकारी की जा रही है।


