दिल्ली में घने कोहरे का असर, भोपाल में उड़ानें प्रभावित:दिल्ली–भोपाल रूट की 4 उड़ानें लेट, एक जोड़ी रद्द, यात्रियों से संपर्क में रहने की अपील

दिल्ली में खराब मौसम और घने कोहरे के कारण रविवार को भोपाल एयरपोर्ट पर हवाई परिचालन प्रभावित रहा। सुबह 12 बजे तक दिल्ली से भोपाल आने-जाने वाली कई उड़ानों में देरी दर्ज की गई, जबकि एक जोड़ी उड़ान रद्द कर दी गई। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार दिल्ली–भोपाल सेक्टर की इंडिगो की फ्लाइट 6E6602 और एयर इंडिया की AI1705 देरी से भोपाल पहुंचीं। इसके चलते इन उड़ानों की वापसी में जाने वाली 6E6603 और AI1886 भी लेट रहीं। वहीं, खराब मौसम के चलते इंडिगो की 6E6364/6365 (दिल्ली–भोपाल–दिल्ली) उड़ान जोड़ी को रद्द कर दिया गया। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट आने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइंस से उड़ान की ताज़ा स्थिति जरूर जांच लें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके। दिल्ली में मौसम सामान्य होने के बाद परिचालन के पटरी पर लौटने की उम्मीद जताई जा रही है। ये खबर भी पढ़ें… धुंध-कोहरे के कारण 60 फ्लाइट रद्द, 250 डिले वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर कम हुआ तो दिल्ली में हवा थम गई। इसके चलते राजधानी रविवार को ठंड, स्मॉग और प्रदूषण के ट्रिपल अटैक की चपेट में आ गई। ग्रैप-4 लागू होने के बावजूद वजीरपुर और रोहिणी इलाकों में AQI 500 के लेवल तक पहुंच गया। प्रदूषक कण वातावरण में फंसे रहे और राजधानी गैस चेंबर बन गई। रविवार को इस साल का सबसे घना कोहरा भी छाया। अक्षरधाम समेत कई इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर तक सिमट गई। धुंध-कोहरे के कारण 60 फ्लाइट रद्द कर दी गईं, जबकि 250 देरी से चल रही हैं। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *