छात्रों की पुलिस से झड़प, सड़क पर घसीटा, VIDEO:प्रयागराज में UPPSC का घेराव करने पहुंचे, 300 जवान रोकने में लगे

प्रयागराज में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के सामने छात्रों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हो गई। जमकर धक्का-मुक्की हुई। छात्र गेट के बाहर बैठकर प्रदर्शन कर रहे थे, जिससे सड़क पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। जाम खुलवाने के लिए पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और छात्रों को वहां से हटाने लगा, लेकिन छात्रों ने हटने से मना कर दिया। पुलिस ने जब उन्हें उठाने की कोशिश की तो झड़प हो गई। काशी के छात्र अखिलेश यादव पुलिसवालों से भिड़ गए। पुलिसवालों ने उन्हें सड़क पर घसीटा और टांगकर वहां से हटाया। इस दौरान एक दरोगा भी सड़क पर गिर गया। फिलहाल, छात्रों को रोकने के लिए RAF-PAC और पुलिस के करीब 300 जवान तैनात हैं। आयोग के गेट के बाहर बैरिकेडिंग कर दी। ड्रोन से निगरानी की जा रही है। अभी 200 से ज्यादा छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं और उनकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। छात्रों की मांग है- PCS प्री-2024 और RO-ARO प्री-2023 के रिजल्ट में पारदर्शिता नहीं बरती गई है, इसलिए फेल छात्रों के नंबर जारी किए जाएं। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। छात्र और पुलिस की झड़प की 3 तस्वीरें- छात्र की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में एडमिट प्रदर्शन के दौरान छात्र आशुतोष पांडेय की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, वाराणसी से प्रयागराज आ रहे समाजवादी छात्रसभा BHU इकाई अध्यक्ष हिमांशु यादव समेत कई छात्रों को हिरासत में ले लिया गया है। उन्हें BHU चौकी पुलिस में रखा गया है। छात्रों की क्या मांगें हैं, जानिए— अब प्रदर्शन से जुड़ी 5 तस्वीरें देखिए- प्रदर्शन से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *