धौलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में नौकरी के नाम पर भाई-बहन को घर बुलाकर आरोपी द्वारा बहन के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया हैं। घटना की जानकारी मिलने पर कॉलोनी के लोगों ने आरोपी के घर को घेर कर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग निकला। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बताया कि उनकी कॉलोनी का रहने वाला युवक पास के ही गांव के भाई-बहन को नौकरी दिलाने के लिए अपने घर पर ले आया था। लोगों के मुताबिक आरोपी युवक ने भाई को कागज लेने के लिए घर से बाहर भेज दिया इस दौरान आरोपी ने लड़की के साथ अश्लीलता की। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि लड़की के चिल्लाने पर लोग मौके पर पहुंचे। जहां लोगों के पहुंचने पर आरोपी घर से भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही हैं। पीड़िता द्वारा शिकायत दिए जाने के बाद मामले में अगली कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का आरोपी की आरोपी कई बार पूर्व में भी आपराधिक मामलों में पकड़ा जा चुका है। स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


