चंद्रशेखर बोले- कुंभ में वही जाएंगे, जिन्होंने पाप किए:सहारनपुर में कहा- जिनका एजेंडा हिंदू-मुस्लिम बंटवारा, उनसे क्या उम्मीद रखना

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर गुरुवार को सहारनपुर पहुंचे। उन्होंने कहा- कुंभ मेले में वही लोग जाएंगे, जिन्होंने पाप किए। लेकिन, जब कोई पाप करता है, तो बताता है क्या? संभल हिंसा की फाइल दोबारा खोलने पर चंद्रशेखर ने कहा- जिनका चुनावी एजेंडा ही हिंदू-मुस्लिम विभाजन पर आधारित हो, उनसे किसी सुधार की उम्मीद करना बेकार है। अगर नौजवान रोजगार की मांग करेगा तो उसे लाठियां पड़ेंगी। पढ़िए चंद्रशेखर की कही 4 बड़ी बातें 1- हम कमजोर वर्ग के लिए लड़ रहे
चंद्रशेखर ने कहा- सरकार से बुनियादी सुविधाओं, रोजगार और लोगों के मकानों को लेकर सवाल पूछोगे, तो उनके पास कोई जवाब नहीं होता। सरकार कैसा काम कर रही है, अब हम इसके बारे में क्या कहें? आजाद समाज पार्टी उन गरीब और कमजोर वर्गों के लिए लड़ाई लड़ रही, जिन्हें हजारों साल तक धर्म और संप्रदाय के नाम पर अपमानित किया गया। आज भी मीडिया, पुलिस, प्रशासन और न्यायपालिका कमजोर वर्गों के खिलाफ खड़ी नजर आती है। 2- आजम को लेकर सबका अपना नजरिया है
सपा नेता आजम खान के साथ नजदीकियों पर उन्होंने कहा- अगर इससे किसी को परेशानी है, तो यह उनका नजरिया है। अच्छे लोगों के साथ आने से ही भाजपा को रोका जा सकता है। गरीबों और कमजोर वर्गों की लड़ाई जारी रहेगी। हम चाहते हैं कि हर व्यक्ति को सम्मान और बुनियादी सुविधाएं मिलें। सरकार को जवाबदेह बनाने का यह संघर्ष लंबे समय तक चलेगा। 3- मिल्कीपुर और दिल्ली में मजबूती से चुनाव लडेंगे
चंद्रशेखर ने ऐलान किया कि आजाद समाज पार्टी अयोध्या की मिल्कीपुर और दिल्ली में मजबूती से चुनाव लड़ेगी। गठबंधन पर कहा कि अगर अच्छे लोग साथ आएंगे, तो इससे गरीबों का समीकरण मजबूत होगा। भाजपा को हराया जा सकता है। 4- यूपी के हालात बहुत खराब हैं
चंद्रशेखर ने कहा- यूपी में हालात इतने खराब हैं कि यहां जंगलराज है। मुख्यमंत्री तानाशाही रवैया अपना रहे हैं। उन्हें जो मन में आता है, वही करते हैं। यहां किसी की भी जान कब चली जाए, कहा नहीं जा सकता। मेरी भी हत्या की कोशिश की गई थी। मुजफ्फरनगर में एक करोड़ 80 लाख की डकैती का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा- वहां एक व्यक्ति को पीट-पीटकर मार दिया गया। बागपत के एक युवक को इंसाफ नहीं मिला, तो उसने पार्लियामेंट के सामने आत्मदाह कर लिया। मौर्य जी को पुलिस ने पीट-पीटकर मार डाला। ——————– ये खबर भी पढ़िए- सपा विधायक नसीम सोलंकी को BJP नेता ने धमकाया, बोला- अलाव नहीं जलवा रही हैं, तुम्हें मारूंगा; नसीम बोलीं- तुम्हारी चिता न जलवा दें कानपुर में भाजपा नेता ने सपा विधायक नसीम सोलंकी को मारने की धमकी दी है। जमकर अभद्रता की है। यहां तक कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी धमकी देते हुए खुली चुनौती दी है। भाजपा के पूर्व प्रवक्ता धीरज चड्‌ढा ने दूसरी बार सपा विधायक नसीम सोलंकी को धमकाया है। कहा- घर बैठी हो। अलाव जलवाओ और जगह-जगह कंबल बंटवाओ। घर में बैठकर क्या कर रही हो? अपने घर में अलाव जलवा रही हो। इस पर नसीम सोलंकी ने कहा कि अलाव जल रहे हैं। धीरज ने अभद्रता की तो नसीम बोलीं- अलाव नहीं, तुम्हारी चिता न जलवा दें… बेवकूफ आदमी। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *