लखनऊ के गल्ला मंडी में हवाई फायरिंग:शराब पीने से मना करने पर हुआ विवाद, दोनों पक्ष थाने में मौजूद

लखनऊ के कलीगंज स्थित नवीन गल्ला मंडी में हवाई फायरिंग से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कुछ लोग मंडी के अंदर शराब पी रहे थे। जिसका वहां पर तैनात गार्ड ने विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों में बहस हुई और सुरक्षा को लेकर गार्ड ने हवाई फायरिंग कर दी। फिलहाल दोनों पक्ष थाने में मौजूद हैं। नवीन गल्ला मंडी में गुरुवार रात करीब 10 बजे गोली चलने की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। मालूम हुआ कि नवीन गल्ला मंडी के अंदर संतोष जायसवाल व अन्य व्यक्तियों के साथ शराब पार्टी की जा रही थी। गल्ला मंडी के गार्ड एक्स सर्विसमैन आत्माराम प्रसाद ने विरोध किया। इस पर उनके साथ पार्टी कर रहे लोग मारपीट करने पर उतारू हो गए। आत्माराम ने आत्मरक्षा के लिए हवाई फायर कर दिया। मौके से संतोष जायसवाल को थाने पर लाया गया है। आत्माराम की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। अन्य व्यक्तियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है। रायफल 315 बोर को भी पुलिस कब्जे में लिया गया है ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *