ख्वाजा साहब के उर्स को लेकर जिला और नगर निगम प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मेला क्षेत्र में निर्माणाधीन इमारत को सीज करने के कार्रवाई निगम की ओर से की जा रही है। नगर निगम की टीम ने सोमवार को मेला क्षेत्र में करीब 13 इमारत को सीज किया। साथ ही निर्माणाधीन इमारत पर नोटिस भी चस्पा किए गए। बता दे की पूर्व में नगर निगम की ओर से 24 इमारतें सीज की जा चुकी है। उर्स को देखते हुए मेला क्षेत्र में नगर निगम प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य पर रोक लगाई गई है। नगर निगम ने मेला क्षेत्र में नया निर्माण नहीं करने नहीं अधूरे कार्य को पूरा करने और क्षेत्र में निर्माण दिन भवन के आगे भवन निर्माण से संबंधित सामग्री जैसे पर रोक लगाई है। इसका उल्लंघन करने पर निगम दाल की ओर से चीज की कार्रवाई की जा रही है। एक्सईएन रमेश चौधरी ने बताया कि 17 दिसंबर को उर्स का झंडा चढ़ेगा। इसको ध्यान में रखते हुए मेला क्षेत्र में जितने भी निर्माण कार्य चल रहे उनको ध्यान में रखते हुए नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर सीज किया जा रहा है। जिससे कि जायरीनों को कोई समस्या उत्पन्न ना हो। सोमवार को करीब 13 भवन सीज किए गए। पूर्व में करीब 24 भवन सीज किए जा चुके हैं। उर्स के दौरान निर्माण कार्यों पर संपूर्ण प्रतिबंध रहेगा।


