युवती ने घर पर फांसी का फंदा लगाकर किया सुसाइड:पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर जांच में जुटी

कोटा के केथूनिपोल थाना क्षेत्र में एक 21 वर्षीय युवती ने अपने ही घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना आज सुबह की है जब युवती की बहन ने उसे कमरे में फंदे पर लटका देखा तो तुरंत परिजनों को सूचना दी गई। परिजन उसे फंदे से उतारकर तत्काल एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने जांच के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एमबीएस अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शिफ्ट करवाया गया, जहां परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। मृतका की पहचान भावना हाडा उर्फ काजल (21) के रूप में हुई है, जो पाटन पोल इलाके में उदयपुर वालों की बड़ी हवेली में निवास करती थी। केथूनिपोल थाने के एएसआई वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि एमबीएस अस्पताल की पुलिस चौकी से घटना की सूचना प्राप्त हुई थी। प्रारंभिक जानकारी में परिजनों ने बताया है कि भावना पर किसी प्रकार का कोई मानसिक तनाव नहीं था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और परिजनों की ओर से दी जाने वाली शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *