फरीदाबाद जिले में सुबह 8 बजे के करीब घनी धुंध के चलते दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर सीकरी के पास तेज स्पीड़ फोर्ड एंडेवर गाड़ी खड़े कंटेनर में घुस गई। हादसे में कार ड्राइवर सहित एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। तेज स्पीड़ गाड़ी कंटेनर में घुसी हरियाणा में घनी धुंध के कारण लगातार रोड़ हादसे हो रहे है। सोमवार की सुबह फरीदाबाद में घनी धुंध के चलते विजिबिलिटी मात्र 20 मीटर तक ही रह गई। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से उतरते समय एक फोर्ड एंडेवर गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। एक्सप्रेसवे से मथुरा रोड़ पर उतरने वाले रोड़ पर एक बड़ा कंटेनर खड़ा हुआ था। बताया गया है कि कंटेनर मे कुछ खराबी होने के कारण वह खड़ा हुआ था। धुंध में नहीं दिखा खड़ा कंटेनर एक्सप्रेसवे से उतरते समय फोर्ड एंडेवर गाड़ी की स्पीड़ काफी ज्यादा था। घनी धुंध के कारण ड्राइवर रोड़ पर खड़े कंटेनर को देख नही पाया और पीछे से गाड़ी उसमें घुस गयी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी का अगला हिस्सा कंटेनर के पिछले हिस्से में घुस गया। टक्कर के चलते गाड़ी के एयरबैग भी खुल गए, लेकिन फिर भी गाड़ी मे बैठे दो लोगो की मौत हो गई। मृतक जयपुर का रहने वाला हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को गाड़ी से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि एक मृतक जिसका नाम संदीप है, वह जयपुर का रहने वाला है। जबकि दूसरे मृतक की पहचान नही हो पाई है। सीकरी चौकी पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।


