पंजाब सरकार ने स्कूलों में सर्दी की छुटिट्यों की घोषणा कर दी है। सरकार के आदेश के मुताबिक 24 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक स्कूलों में छुट्टी रहेगी। इसमें यह दोनों दिन भी शामिल रहेंगे। पंजाब सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग की सचिव अनिंदिता मित्रा के मुताबिक यह आदेश सभी सरकारी स्कूलों के साथ प्राइवेट एडेड, मान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों पर भी लागू होंगे। स्कूल 1 जनवरी को दोबारा खुलेंगे। शिक्षा विभाग की तरफ से आदेश की कॉपी सभी स्कूलों, एसईआरटी और पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग को भेज दी है। वही, उक्त आदेश का सख्ती से पालन किया जाएगा। स्कूलों में छुट्टी के आदेश की कॉपी… हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं


