महिला बोली- पति ने देह व्यापार करने का दबाव बनाया:जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिश की; हिंदू संगठनों के साथ डिंडौरी एसपी से शिकायत

डिंडौरी जिले में एक महिला ने अपने ही पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि उसका पति श्रीकांत पनरिया जो ग्राम कोटवार है, उस पर देह व्यापार और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहा है। यह शिकायत सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ एसपी कार्यालय में की गई। पीड़िता ने सोमवार को एसपी वाहिनी सिंह के नाम एसडीओपी पुरुषोत्तम मरावी से शिकायत की। महिला ने बताया कि यह उसका यह दूसरा विवाह है और पति लगातार उस पर गलत कामों के लिए दबाव बना रहा है। उसने मेहदवानी थाना पुलिस को मामले की शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 2019 में हुई पहले पति की मौत महिला ने बताया कि उसके पहले पति की वर्ष 2019 में मौत हो गई थी। उसके तीन बच्चे हैं। इसी दौरान गांव के ही श्रीकांत पनरिया ने मोबाइल के जरिए संपर्क किया और धीरे-धीरे उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद 26 मई 2023 को शहपुरा में विवाह पंजीयन अधिकारी के समक्ष दोनों का विवाह हुआ। गाड़ी और जेवर बिकवाने का आरोप पीड़िता का आरोप है कि पति ने उसकी खरीदी हुई चार पहिया गाड़ी और जेवरात बिकवा दिए। अब वह उस पर धर्म परिवर्तन करने और देह व्यापार में धकेलने का दबाव बना रहा है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति के अन्य महिलाओं से भी संबंध हैं और हाल ही में उसने सार्वजनिक स्थान पर उसके साथ मारपीट की। स्थानीय पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं मामले में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष जितेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि किसी पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाना गंभीर अपराध है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की, इसलिए संगठन महिला को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा। टीआई बोले- पत्नी की शिकायत पर केस इस मामले में थाना प्रभारी श्याम सुंदर उसराठे ने बताया कि फतेहपुर निवासी श्रीकांत पनरिया, ग्राम कोटवार है। उसके खिलाफ पत्नी की शिकायत पर मारपीट की धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया गया है। अन्य आरोपों की जांच की जा रही है। एसडीओपी पुरुषोत्तम मरावी ने बताया- महिला ने शिकायत की है। मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *