नूंह सड़क हादसे में राजस्थान के 2 लोगों की मौत:2 दर्जन से अधिक लोग घायल, अमरूदों पर मची लूट, 20 गाड़ियां टकराई

हरियाणा के नूंह जिले में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर पिनगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव रनियाला के समीप घने कोहरे के कारण दर्जनों वाहन एक के बाद एक वाहन आपस में भीड़ गए। जिनमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 2 दर्जन से अधिक लोग इस हादसे में घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे NHAI कर्मचारी और पुलिस की टीम ने घायलों को गाड़ी से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। हादसा घने कोहरे की वजह से हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा करीब साढ़े 5 बजे हुए,लेकिन पुलिस और हाईवे की टीम करीब 8 बजे घटनास्थल पर पहुंचे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुए हादसा जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह अधिक धुंध होने से दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर अलवर की तरफ से आने वाले वाहन गांव रनियाला पटाकपुर के समीप दो डंपर हादसे का शिकार हो गए। जिसके बाद वह सड़क पर खड़े हो गए। इसके बाद एक के बाद एक गाड़ी पीछे से टकराने लगी। पुलिस के मुताबिक यह हादसा करीब साढ़े 5 बजे हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाईवे पर 10 से 20 गाड़ियों टकराने से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में एक CISF इंस्पेक्टर और एक बिजनेसमैन की मौत हो गई। वहीं 25 से 30 लोगों को चोट आई है। CISF इंस्पेक्टर जवान की मौत की खबर सुनते ही मौके पर उनकी बटालियन के दर्जनों जवान नल्हड़ मेडिकल कॉलेज पहुंचे,जहां अपनी मौजूदगी में उनका पोस्टमार्टम कराया गया। CISF इंस्पेक्टर और बिजनेसमैन की हुई मौत डीएसपी अभिमन्यु लोहान के मुताबिक राजस्थान के अलवर के अंबेडकर नगर के रहने वाले CISF इंस्पेक्टर हरीश शर्मा(46) अपनी कार से दिल्ली ड्यूटी पर जा रहे थे। जब वह गांव रनियाला पटाकपुर के समीप पहुंचे तो घने कोहरे के कारण उनकी गाड़ी सामने खड़े ट्रक में घुस गई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही राजस्थान के जयपुर की आदर्श नगर जनता कॉलोनी में रहने वाले शेख मोहम्मद खलील (44) भी अपनी कार से दिल्ली जा रहे थे। उसी दौरान उनकी गाड़ी एक ट्रोले से टकरा गई। शेख मोहम्मद खलील के सिर में गंभीर चोट आने ने उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई। घने कोहरे की वजह से हुआ हादसा घना कोहरा होने के कारण विजिबिलिटी कम थी। 10 से 20 मीटर तक धुंध के अलावा कुछ भी दिखाई नहीं दिया। सड़क पर चल रहे वाहन रेंगते हुए वाहन घना कोहरा और विजिबिलिटी होने के कारण हादसे का शिकार हो गए। एक के बाद एक गाड़ी टकराती रही तो लोग गाड़ियों से बाहर निकलकर भागते नजर आए। कार, ट्रक,कंटेनर सहित कई अन्य वाहनों के इस हादसे में परखच्चे भी उड़ गए। डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। दोनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। अमरूदों पर मची लूट जब यह हादसा हुआ तो वाहनों में लदा हुआ सामान सड़क पर बिखर गया। इसमें एक अमरूद का ट्रक और एक दवाइयों की गाड़ी भी थी। हादसे के बाद जैसे ही ट्रक से अमरूद सड़क पर बिखरे वैसे ही आसपास के स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर आ गई और देखते ही देखते अमरूदों पर लूट की होड़ मच गई। बच्चे और नौजवान अमरूदों को भरकर ले जाते नजर आए। किसी ने कट्टे में अमरूद भरे तो कोई हाथों में अमरूद लेकर जाता हुआ दिखाई दिया। तब तक मौके पर पुलिस पहुंचती तब तक ग्रामीण सारे अमरूदों को लेकर जा चुके थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *