डीग में पानी निकासी विवाद में घायल बुजुर्ग की मौत:अस्पताल में चल रहा था इलाज, परिजनों ने हत्या का केस दर्ज कराया

डीग जिले के जनूथर थाना क्षेत्र के मवई गांव में 6 दिसंबर को पानी निकासी को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। परिजनों ने इस मामले में जनूथर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार 6 दिसंबर को मवई गांव में मानक चंद (69) और तेजसिंह पक्ष के बीच रास्ते में नाली के पानी की निकासी को लेकर विवाद हो गया था। इस झगड़े में मानक चंद को चोटें आईं थीं। चोट लगने के बाद मानक चंद को जनूथर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आरबीएम अस्पताल भरतपुर रेफर कर दिया गया। भरतपुर में उनकी तबीयत में सुधार हुआ और 10 दिसंबर को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। हालांकि, सोमवार को अचानक मानक चंद की तबीयत फिर बिगड़ गई। उन्हें पहले नगर अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डीग अस्पताल रेफर कर दिया गया। डीग अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद मानक चंद को मृत घोषित कर दिया। मृत घोषित होने के बाद उनके शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जनूथर थाना प्रभारी रामभरोसी मीणा ने बताया कि 6 दिसंबर को पानी निकासी को लेकर हुए झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मानक चंद को चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *