जयपुर के आमेर मावठे के पानी में डूबा युवक, VIDEO:बचाओ-बचाओ कहकर लगा चिल्लाने, सिविल डिफेंस जवान ने बचाई जान

जयपुर के आमेर मावठे में सोमवार दोपहर एक युवक के डूबने का मामला सामने आया है। पानी में डूबते समय घबराआ युवक बचाओ-बचाओ कहकर चिल्लाने लगा। वहां मौजूद सिविल डिफेंस टीम के जवान ने पानी में कूदकर डूबते युवक को बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। SHO (आमेर) गौतम डोटासरा ने बताया- हादसा सोमवार दोपहर आमेर मावठा में हुआ। आमेर मावठे में भरे पानी में कुष्ठ रोग दूर करने के चलते एक युवक नहाने आया था। नहाते समय पानी में पैर फिसलने से वह गिर गया। पानी के बीच में जाकर डूबने पर घबराकर जोर-जोर से बचाओ-बचाओ कहकर चिल्लाने लगा। आमेर मावठे के पानी में डूबते युवक को देखकर बड़ी संख्या में भीड़ लग गई। मावठे पर तैनात सिविल डिफेंस टीम के जवान ने युवक को डूबते देखा। जिसे बचाने के लिए तुरंत पानी में छलांग लगा दी। महज कुछ ही देर में जवान ने युवक को पानी से सुरक्षित बाहर निकाल उसकी जान बचा ली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *