भीलवाड़ा में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ हमीरगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 अवैध डोडा चूरा परिवहन करते हुए 2 तस्करों गिरफ्तार किया है। साथ ही वारदात में काम ली जा रही कार को भी जब्त किया है। हमीरगढ़ थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में भीलवाड़ा में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी के तहत हमीरगढ़ थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे 48 पर भीलवाड़ा-चित्तौड़गढ़ की ओर जाने वाले रोड बनास नदी पुलिया के पास नाकाबंदी की। इस दौरान चित्तौड़गढ़ की ओर से एक सफेद रंग की इटियोस कार आती हुई नजर आई। पुलिस नाकाबंदी को देखकर कार घुमाई पुलिस नाकाबंदी को देखकर ड्राइवर कार को घुमाने लगा। पुलिस को शक हुआ तो कार को बैरिकेट लगाकर रोका और तलाशी ली। गाड़ी में सफेद रंग का प्लास्टिक का कट्टा और एक काले रंग का प्लास्टिक का कट्टा मिला। चेक करने पर इसमें अवैध डोडा चूरा भरा हुआ था, दोनों के पास डोडा चूरा परिवहन का कोई लाइसेंस नहीं होने से पुलिस ने अवैध डोडा चूरा को जब्त किया और एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया और वारदात में काम आ रही कार को जब्त किया। कार के बोनट में छुपा कर रखा डोडा-चूरा दोनों ने पुलिस को चकमा देने के लिए कार के बोनट में इंजन के ऊपर प्लास्टिक के कट्टों में अवैध मादक पदार्थ छिपा कर रखा हुआ था और इस चित्तौड़गढ़ से भीलवाड़ा की ओर लेकर आ रहे थे। ये थे टीम में शामिल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में हमीरगढ़ थाना प्रभारी सुनील कुमार, कॉन्स्टेबल विशंभर, मनोहर, पुष्पेंद्र, शंभू लाल, बलवीर, सतपाल कृष्ण कुमार, रामदेव, जयप्रकाश शामिल रहे। इनको किया गिरफ्तार पुलिस ने अवैध डोडा चूरा तस्करी के मामले में लतीफ (42) पिता कपूर चंद निवासी अंबाला हरियाणा, यमन मोहम्मद (45) पिता शब्बीर अहमद निवासी अंबाला हरियाणा को गिरफ्तार किया है।


