बुरहानपुर के नावरा रेंज में वनकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण:डीएफओ की मौजूदगी में बताया- कौन से पेड़ कटेंगे और कैसे

बुरहानपुर में वन विभाग द्वारा प्रतिवर्ष वन मंडल स्तरीय कूप सीमांकन, मार्किंग और वनों के विदोहन से संबंधित प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जाती है। इसी क्रम में सोमवार को नावरा रेंज की बीट मजगांव के कम्पार्टमेंट नंबर 288 में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में वनकर्मियों को कूप का सीमांकन करने, वन क्षेत्र में कौन से पेड़ काटे जाएंगे और उन्हें कैसे काटा जाएगा, इसकी विस्तृत जानकारी दी गई। डीएफओ विद्याभूषण सिंह, नेपानगर एसडीओ विक्रम सुलिया, बुरहानपुर एसडीओ अजय सागर और उत्पादन वन मंडल बुरहानपुर की टीम ने वनकर्मियों को प्रशिक्षित किया। नेपानगर एसडीओ विक्रम सुलिया ने बताया कि सुबह 11 बजे से आयोजित इस प्रशिक्षण के दौरान डीएफओ की उपस्थिति में वनकर्मियों को वन मंडलीय स्तरीय कूप सीमांकन, मार्किंग और विदोहन की प्रक्रिया समझाई गई। मझगांव में हुए इस प्रशिक्षण में वनकर्मियों को प्रक्रिया का प्रदर्शन (डेमो) भी करके दिखाया गया। खकनार रेंजर के अलावा, उत्पादन वन मंडल बुरहानपुर से नंदकिशोर अग्निहोत्री ने फील्ड में प्रदर्शन के माध्यम से वन विदोहन की जानकारी दी। वन अधिकारियों के अनुसार, इस प्रशिक्षण का उद्देश्य वन क्षेत्रों के भीतर और आसपास जल स्रोतों की सही पहचान, चिह्नांकन, सीमाओं का निर्धारण और वन भूमि के उचित उपयोग की जानकारी देना भी है। वन संरक्षण के लक्ष्य के साथ, आधुनिक उपकरणों का उपयोग करके क्षेत्र की मैपिंग की जाती है। इससे वन भूमि पर अतिक्रमण को रोकने और वन प्रबंधन को प्रभावी ढंग से संचालित करने में मदद मिलती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *