खिरकिया में नल कनेक्शन पर टोंटी न लगाने पर पेनाल्टी:हरदा कलेक्टर ने दिए निर्देश, सोमवार व गुरुवार को पटवारी सार्थक एप पर लगाएंगे ई-अटेंडेंस

हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का समय सीमा में संतुष्टिपूर्ण समाधान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सोमवार को आयोजित समयावधि अंकित पत्रों की समीक्षा बैठक में यह बात कही। बैठक में खिरकिया में नल कनेक्शनों पर टोंटी न लगाने वाले उपभोक्ताओं पर पेनाल्टी लगाने और पटवारियों को सार्थक एप पर ई-अटेंडेंस लगाने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने खिरकिया नगरीय क्षेत्र में पेयजल उपभोक्ताओं द्वारा घरेलू नल कनेक्शनों में टोंटी न लगाने और पेयजल का दुरुपयोग करने संबंधी शिकायत मिलने पर यह निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ऐसे उपभोक्ताओं पर पेनाल्टी लगाने के लिए पाबंद किया। बैठक में निर्देश दिए गए कि पटवारी सोमवार और गुरुवार को अपने संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सार्थक एप पर ई-अटेंडेंस लगाएंगे। इसके अतिरिक्त, कलेक्टर ने संबंधित एसडीएम और नगर पालिका अधिकारियों को रैनबसेराओं में गीजर लगाकर ठंड के मौसम में मुसाफिरों के लिए गर्म पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने शहरी क्षेत्रों में आवासीय मकानों का व्यवसायिक उपयोग करने वालों से नगर पालिका द्वारा व्यवसायिक संपत्ति कर वसूलने के निर्देश भी दिए। बैठक में शिक्षकों की ई-अटेंडेंस का प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। वृंदावन ग्राम योजना, नर्मदा परिक्रमा पथ और मां की बगिया सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा भी की गई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंजली जोसेफ जोनाथन, अपर कलेक्टर पुरुषोत्तम कुमार, संयुक्त कलेक्टर सतीश राय व रजनी वर्मा, सभी एसडीएम सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *