मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार रात वाराणसी पहुंचे। सोमवार सुबह सीएम ने काल भैरव मंदिर में बाबा का विधिपूर्वक पूजन-अर्चन किया। हाथ में काला धागा भी बंधवाया। सीएम यादव काशी की गलियों में घूमने भी निकले। उन्होंने ठेठ बनारसी अंदाज में लोगों से बातचीत की। काशी की गलियों में घूमते हुए एक दुकान पर रुके। उन्होंने दुकानदार से कहा-क्या खिलाओगे? यहां सबसे फेमस मिठाई ‘मलाईयो’ का स्वाद चखा। पूजा और गलियों में घूमने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव वाराणसी से जौनपुर के लिए रवाना हो गए। वहां, वह खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव के घर करंजाकला समसपुर पनियरिया में तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होंगे। पहले देखिए तस्वीरें… अब पढ़िए पूरी खबर… सीएम मोहन यादव का एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत सीएम मोहन यादव का हेलिकॉप्टर रविवार रात लगभग 10 बजे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। एयरपोर्ट पर ही भाजपा के पदाधिकारियों और स्थानीय नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वहां से सीधे ताज होटल पहुंचे। एमपी के मुख्यमंत्री से पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मुलाकात की। संगठनात्मक विषयों और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। इसके अलावा क्षेत्रीय राजनीति, विकास से जुड़े मुद्दों और आपसी समन्वय पर भी विचार-विमर्श किया गया। 30 मिनट कर बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना
सोमवार सुबह करीब 11 बजे सीएम डॉ. मोहन यादव, बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने करीब आधा घंटे तक विधिपूर्वक बाबा का अभिषेक किया। इसके बाद मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं के बीच पहुंचे। मध्य प्रदेश से आए श्रद्धालु सीएम को देखकर काफी उत्साहित दिखे। उनके बीच जाकर हाल-चाल जाना और सबसे आशीर्वाद लिया। गली में खड़े होकर खाया मलइयो पूजा के बाद वह काशी की गलियों में घूमने निकले। ठेठ बनारसी अंदाज में लोगों से बातचीत करते नजर आए। वह काल भैरव मंदिर भी पहुंचे। वहां बाबा का विधिपूर्वक पूजन-अर्चन किया और हाथ में काला धागा भी बंधवाया। फिर गलियों में घूमते हुए एक दुकान पर रुके। दुकानदार से पूछने पर कहा- क्या खिलाओगे?। दुकानदार ने उनको सबसे प्रसिद्ध मिठाई ‘मलाईयो’ का स्वाद चखाया। सीएम यादव का यह अनौपचारिक अंदाज स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। जौनपुर के लिए हुए रवाना
काशी घूमने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव, जौनपुर के लिए रवाना हो गए। वहां वह खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव के घर तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम मोहन यादव बोले- यूपी अद्भुत, भाजपा विकास के पथ पर अग्रसर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-यूपी अद्भुत है। बाबा विश्वनाथ की नगरी में आकर मन प्रसन्न हुआ। यह प्रधानमंत्री जी का गृह नगर है। उन्होंने यूपी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष को भी बधाई दी। कहा- उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी आगे बढ़ेगी। हम सभी प्रधानमंत्री जी के दिशा-निर्देशों के अनुसार लगातार विकास के पथ पर काम कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है। ———– ये भी पढ़ें- मौत से पहले बोली- मेरे प्यार को कुछ हुआ तो…VIDEO:जिंदा रहूंगी तो उसी के साथ, कानपुर में प्राइवेट पार्ट में कपड़े के टुकड़े मिले थे कानपुर में मौत से पहले का गर्लफ्रेंड का वीडियो सामने आया है। इसमें वह कह रही कि मेरा बॉयफ्रेंड और उसके घर वाले बेकसूर हैं। इन पर कोई कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। अगर मैं जिंदा रही तो अपने प्यार के साथ ही रहूंगी। मेरे कोई मम्मी-पापा नहीं हैं। महिला 6 महीने पहले अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई थी। तब से वह उसी के साथ रह रही थी। 8 दिसंबर को महिला की मौत हो गई थी। उसके प्राइवेट पार्ट में कपड़े के टुकड़े मिले थे। लड़की के घरवालों ने उसके बॉयफ्रेंड पर हत्या का केस दर्ज कराया है। पढ़िए पूरी खबर…


