ईसागढ़ में ऑटो ड्राइवर से 22 लोगों ने मारपीट की:विरोध में चक्काजाम, मदरसा की ओर लगी फर्सी तोड़ी; 11 पर नामजद FIR

अशोकनगर जिले के ईसागढ़ में सोमवार सुबह एक ऑटो ड्राइवर युवक जितेन्द्र तोमर के साथ एक परिवार ने मारपीट की। यह मारपीट सब्जी मंडी में आढ़तियों द्वारा की गई है। इस घटना के विरोध में दोपहर में युवक के परिजन और अन्य ऑटो चालक थाने पहुंचे और सड़क पर ऑटो रखकर चक्का जाम कर दिया। हिंदू संगठन के लोग पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की दोनों पक्षों पर कार्रवाई से नाराजगी जताई और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। जितेन्द्र के भाई ने बताया कि जितेन्द्र ऑटो चलाता है और किसी सामान को लेकर मंडी गया था। वहां किसी से विवाद हो रहा था, तभी राजा खान अपने परिवार के लोगों के साथ आया और जितेन्द्र के साथ मारपीट करने लगा। उन्होंने आरोप लगाया कि जितेन्द्र को जमीन पर पटककर लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा गया। विवाद के समय का वीडियो भी सामने आया है जहां कुछ लोग युवक से विवाद कर रहे हैं। आरोप- धार्मिक नारा लगाने पर की थी मारपीट
परिजनों का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में धारा 151 के तहत कार्रवाई की है, जबकि मारपीट करने वाले 22 लोग थे। उन्होंने मांग की है कि सभी आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया जाए। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि ‘जय श्री राम’ कहने पर मुस्लिम समाज के लोगों ने जितेन्द्र के साथ मारपीट की है। मदरसा की ओर लगी फर्सी भी तोड़ी
इधर, विरोध में सड़क के किनारे मदरसा की ओर लगी फर्सी भी तोड़ दीं। चक्काजाम की जानकारी लगते ही मौके पर कई थानों के थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ पहुंचा। साथ ही प्रशासन व पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी लोगों को समझाइश दी, इसके बाद चक्का जाम समाप्त हुआ। मारपीट पर 11 नामजद व अन्य पर FIR
फरियादी जितेन्द्र सिंह पिता अनूप सिंह तोमर उम्र 36 साल निवासी बहेरिया चौराहा ने ईसागढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि सुबह करीबन 8.00 बजे वह सब्जी मण्डी में टैक्सी से सब्जी उठाने गया था। वहां माधौसिंह कुशवाह से राम राम की और जय श्री राम का नारा लगाया। तभी वहां पर सब्जी बेच रहा, राजा खान, सन्नू खान और छोटू खान गाली देकर बोले कि यहां पर जय श्री राम का नारा मत लगाओ। साथ ही इसी बात पर राजा खान, बादल उर्फ सन्नु खान, छोटू खान उर्फ समीर खान, अनवर खान, शरीफ खान, शाहरुख खान, इस्लाम, अफरीदी, सोहेल, रफीक खान, जुनेद खान और उनके बच्चे व अन्य लोगों ने गंदी-गंदी गालियां दी और जुनैद खान ने सब्जी काटने की छुरी से मारी, जो माथे में खरोंच आई। राजा व छोटू उर्फ समीर ने लाठी से व अन्य लोगों ने घूसों से मारपीट की, जिससे जबड़े में, कमर में, पीठ में, गर्दन के नीचे चोटें आईं। घटना के बाद युवक के भाइयों ने पहुंचकर बचाव किया। पुलिस ने सभी लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *