भीलवाड़ा में 11 लाख रुपए की रिश्वत लेते डॉक्टर गिरफ्तार:आयुष्मान योजना में बिल पास करने की एवज में 14 लाख मांगे थे, एसीबी अजमेर ने भीलवाड़ा में कार्रवाई कर रंगे हाथ पकड़ा

अजमेर एसीबी की टीम ने भीलवाड़ा में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देकर प्राइवेट हॉस्पिटल के एक डॉक्टर को 11 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।डॉक्टर ने आयुष्मान योजना के बिल पास करने के ऐवज में रुपए की डिमांड की थी, जिस पर एसीबी अजमेर की टीम ने उसे रुपए के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी के डिप्टी नरपत सिंह ने बताया कि आयुष्मान योजना में बिल पास करने के एवज में जयपुर के डॉक्टर कुलदीप ने 14 लाख रुपए मांगे थे बाद में डील 11 लाख रुपए में तय हुई । जिस पर आज कार्रवाई को अंजाम से डॉक्टर पंकज छिपा को 11 लाख रुपए रिश्वत के लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। बताया जा रहा की कार्रवाई के दौरान एसीबी टीम ने 2 लाख रुपए के असली और 9 लाख के डमी नोट काम में लिए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *