RCAB कोटा ने जीता दृष्टिबाधित क्रिकेट टूर्नामेंट:सलूंबर में पहली बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का समापन, बीएसए अजमेर उपविजेता

सलूंबर जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल खेल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय दृष्टिबाधित क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में आरसीएबी कोटा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि बीएसए अजमेर उपविजेता रहा। सलूंबर में पहली बार इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता के दौरान दृष्टिबाधित खिलाड़ियों ने अपने अद्भुत खेल कौशल और फुर्तीले फील्डिंग मूवमेंट से दर्शकों का दिल जीत लिया। खेल प्रेमियों ने इसे एक प्रेरणादायक अनुभव बताया। समापन समारोह में सलूंबर विधायक शांता देवी मीणा, जिला कलेक्टर अवधेश मीणा, उप अधीक्षक पुलिस हेरभ जोशी और नगर परिषद आयुक्त गणपत खटीक सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (आरसीएबी) के महासचिव इस्लाम अली और सचिव भावेश देसाई भी उपस्थित थे। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख राकेश प्रजापत, विभाग मंत्री पूर्णेश शर्मा, मल्लाड़ा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी लाल कलाल, महामंत्री कमलेश सुथार, छप्पन मंडल के पूर्व महामंत्री नारायण सिंह चुंडावत, मंडल अध्यक्ष सराड़ा करण जोशी,पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज चौबीसा, छप्पन मंडल के अमरलाल पटेल और नारह सिंह सहित सलूंबर जिले के अनेक जनप्रतिनिधि व समाजसेवी भी समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मल्लाड़ा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीलाल कलाल ने खिलाड़ियों को क्रिकेट किट प्रदान करने की घोषणा की। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में संयोजक संजय चाष्टा, सह संयोजक दुष्यंत भट्ट, गिरीश पटेल, गौरव भोई, खुशाल शर्मा, बंटी, अमृत प्रजापत, महेश टेलर, रवि टेलर रमेश मीणा और भावेश सहित सलूंबर जिले के समस्त कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह प्रतियोगिता केवल एक खेल आयोजन नहीं थी, बल्कि इसने दृष्टिबाधित खिलाड़ियों की क्षमता, आत्मविश्वास और जज्बे का उत्सव मनाया। सलूंबर में पहली बार हुए इस आयोजन ने यह साबित कर दिया कि हौसलों की कोई सीमा नहीं होती।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *