भरतपुर के कोतवाली थाना इलाके का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक बाइक सवार व्यक्ति जमीन पर पड़े व्यक्ति के ऊपर बाइक चढ़ाने की कोशिश कर रहा है। जब आसपास के लोग इस घटना को देखते हैं तो, वह मौके पर पहुंचते हैं और जमीन पर पड़े व्यक्ति को बचाते हैं। यह वीडियो वहां मौजूद एक युवक ने अपने मोबाइल में कैद किया है। 13 दिसंबर की है घटना अंसार निवासी बड़ा मोहल्ला ने बताया कि घटना 13 दिसंबर की है। मैं अपने दोस्त मनोज खंडेलवाल के साथ घर के किसी काम से गया था। देर शाम जब मैं अपने घर का काम ख़त्म कर करीब 8 बजे वापस आ रहा था तो, तभी कुम्हेर गेट मुझे और मेरे दोस्त को दो लोगों ने पकड़ लिया। दोनों ने शराब पी हुई थी। दोनों बेवजह हम दोनों दोस्तों से गालियां देने लगे। बाइक चढ़ाकर मारने की कोशिश जब अंसार ने उन्हें गाली देने से रोका तो, उसमें से एक व्यक्ति ने मुझे पकड़ लिया। दूसरे व्यक्ति ने मेरी गर्दन दबाने की कोशिश की इतने में अंसार को दोनों शराब पिए हुए व्यक्तियों ने नीचे गिरा दिया। तभी दोनों व्यक्तियों ने अंसार की पिटाई करना शुरू कर दिया। उसके बाद उसमें से एक व्यक्ति ने अंसार के ऊपर बाइक चढ़ाने की कोशिश कि दोनों ने अंसार के ऊपर आत्मघाती हमला किया है। हमले करने वाले व्यक्तियों का नाम बबलू और सिद्धू है। पुलिस कर रही मामले की जांच कोतवाली थाना इलाके के थाना अधिकारी हरलाल ने बताया कि यह मामला संज्ञान में आया है उसकी जांच की जा रही है। पीड़ित द्बारा FIR देने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


