एक हफ्ते में होगा बीएचयू कार्यकारिणी परिषद का गठन:इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई, केंद्र सरकार ने कहा फैसला लेंगे, 5 फरवरी को सुनवाई

बीएचयू के मामले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी की कार्यकारिणी परिषद गठन की मांग को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर केंद्र सरकार के वकील ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर इस मामले में फैसला ले लिया जाएगा। याचिका की अगली सुनवाई की तिथि 5 फरवरी नियत की गई है। यह आदेश मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली तथा न्यायमूर्ति विकास बुधवार की खंडपीठ ने हरिकेश बहादुर सिंह की याचिका पर दिया है। याची के वरिष्ठ अधिवक्ता एचएन सिंह ने कहा कि कुलसचिव ने शिक्षा मंत्रालय को पत्र लिखा था कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय में कार्यकारिणी परिषद 2021 से गठित नहीं है। इसके बावजूद शिक्षा मंत्रालय ने अभी तक परिषद का गठन नहीं किया है। कार्यकारिणी के न होने से कुलपति ही सारे फैसले ले रहे हैं। ये नियमानुसार उचित नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *