सिवनी के साड़देव मेले में उत्पात मचाने वाले गिरफ्तार:आदेगांव पुलिस ने तीन को जेल भेजा; टीआई बोले- शांति व्यवस्था बिगाड़ने पर कार्रवाई होगी

सिवनी जिले के आदेगांव थाना क्षेत्र में साड़देव मेले के दौरान उत्पात मचाने वाले तीन व्यक्तियों को पुलिस ने आज दोपहर गिरफ्तार किया। इन पर धारा 170 BNSS के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जिसके बाद लखनादौन जेल भेज दिया गया। मेलों में कानून व्यवस्था बनाए रखने की कार्रवाई आदेगांव थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा और एसडीओपी लखनादौन अपूर्व भलावी के निर्देश पर ग्रामीण मेलों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई। वाद-विवाद के बाद झूमाझटकी हुई थी बता दें कि, 14 दिसंबर की शाम मेले में दुकान लगाने को लेकर कुछ व्यक्तियों के बीच वाद-विवाद और झूमाझटकी हुई थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसे पुलिस ने संज्ञान में लिया। वीडियो के आधार पर उपद्रवी व्यक्तियों की पहचान की गई। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तीन व्यक्तियों की पहचान की है। छोटल उर्फ प्रहलाद जोगी (48), राहुल जोगी (22) और रोहित जोगी (25), सभी निवासी इंदिरा आवास कॉलोनी, आदेगांव। थाना प्रभारी ने चेतावनी दी कि मेले में शांति व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में यह शामिल अधिकारी इस कार्रवाई में थाना प्रभारी आशीष धुर्वे के साथ सहायक उपनिरीक्षक मनोज परतेती, प्रधान आरक्षक अमर उईके, शोएब खान, आरक्षक सरवन मरकाम और धर्मेंद्र सरयाम शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *