मासूम अनिका के लिए इंदौर के राजबाड़ा पर जुटे लोग:तीसरे जन्मदिन पर मां अहिल्या की प्रतिमा तक लेकर पहुंचे माता-पिता, लिया आशीर्वाद

दुर्लभ बीमारी एसएमए (स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी) टाइप-2 से जूझ रही इंदौर की ढाई साल की मासूम अनिका का आज जन्मदिन है। इस मौके पर मासूम अनिका को उसके माता-पिता गोद में लेकर मां अहिल्या की प्रतिमा तक पहुंचे और उसके तीसरे जन्मदिन पर मदद और स्वस्थ होने का आशीर्वाद मांगा। राजबाड़ा चौराहे पर ही अनिका ने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। मासूम अनिका के माता-पिता ने केक काटकर उसका जन्मदिन मनाने के साथ लोगों से मदद की अपील की। इस दौरान मां सरिता केक काटने के दौरान रोने लगी। लोगों द्वारा मदद का सिलसिला शुरू हो गया। आसपास से गुजर रहे लोगों ने ₹100 से लेकर ₹500 तक की मदद की। इस दौरान 60 फीट व्यापारी एसोसिएशन द्वारा 53000 नगद के रूप में मदद की गई l यह राशि व्यापारियों ने दो दिन में एकत्र की थी। इसी तरह बीपी चाइल्ड पब्लिक स्कूल द्वारा एक बंद बॉक्स में राशि एकत्र कर दी गई। आसपास के फुटकर विक्रेताओं ने केक लाकर उसका जन्मदिन मनाया और खिलौने गिफ्ट दिए। इसके अलावा नेताओं, राजनेताओं और शहरवासियों ने अनिका के लिए मदद की अपील भी की है। शाम साढ़े 4 बजे राजबाड़ा पर लोगों का जुटना शुरू हो गया था। इसके बाद मां अहिल्या के प्रतिमा पर अनिका को ले जाया गया। राजबाड़ा में ही ऑटो के द्वारा लाउडस्पीकर के सहारे भी लोगों से आर्थिक मदद की अपील की जा रही है। अनिका के लिए फिल्म एक्टर सोनू सूद और बिग बॉस को आवाज देने वाले प्रवीण सिंह भी अपील कर चुके हैं। वहीं सिंगर पलक मुछाल ने भी अनिका के लिए अपील की है। दरअसल मासूम को इस बीमारी से बचाने के लिए अमेरिका से 9 करोड़ रुपए का इंजेक्शन मंगवाना जरूरी है। माता-पिता बेटी की जान बचाने के लिए क्राउड फंडिंग के जरिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। अब तक करीब सवा दो करोड़ रुपए जुटाए जा चुके हैं, लेकिन अभी काफी फंड जुटाया जाना है। कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया ने बताया कि वह शहरवासियों से मदद की गुहार करना चाहती हैं। मानवता की पहचान इंदौर के सहायता करने वाले लोग बिटिया अनिका के लिए 9 करोड़ एकत्रित करने के लिए आगे आएं ताकि उसका जीवन बचाया जा सके। इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में रहने वाले प्रवीण शर्मा और उनकी पत्नी सारिका शर्मा अपनी बेटी अनिका के इलाज के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। सेलिब्रिटी भी मदद के लिए आगे आए एक्टर सोनू सूद ने भी एक वीडियो जारी कर लोगों से बच्ची की मदद करने की अपील की है। वहीं कुछ दिनों पहले बिग बॉस की आवाज विजय विक्रम सिंह ने भी इस बच्ची के लिए जनता से अपील की थी। अब परिवार के लोग सलमान खान, अक्षय कुमार और कपिल शर्मा जैसे सेलिब्रिटी से भी संपर्क करने की कोशिश कर रहा है, ताकि उनकी बच्ची के लिए फंड जमा हो सके। देश के 17 बच्चों को लग चुका है अभी तक इंजेक्शन, सभी स्वस्थ अनिका को SMA type-2 नामक दुर्लभ बीमारी है। जो कि 10-12 लाख बच्चों में से किसी एक को होती है। इसमें बच्चे की कोशिकाएं धीरे-धीरे कमजोर होकर मरती है, जिससे की बच्चा ना बैठ सकता है, ना ही चल सकता है। एक ही जगह पड़े रहना, उसकी नियति हो जाती है। बताया जा रहा है कि अपने देश में अभी तक 17 मामले हैं। जेनेटिक टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई और करीब चार महीने पहले अनिका में SMA Type-2 बीमारी की पुष्टि हुई।डॉक्टरों ने बताया कि यह बीमारी समय के साथ और गंभीर होती जाती है और इसका इलाज बेहद महंगा है। भारत में इलाज नहीं, अमेरिका से मंगाना होगा इंजेक्शन डॉक्टरों ने परिवार को बताया कि इस बीमारी का इलाज भारत में उपलब्ध नहीं है।अमेरिका में Zolgensma नाम का इंजेक्शन है, जिसकी कीमत करीब 9 करोड़ रुपए है।यह इंजेक्शन रकम जमा होने के बाद अमेरिका से दिल्ली एम्स के जरिए मंगाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *