ग्वालियर से 70 वर्षीय बुजुर्ग लापता:पुराने कुआं के पास रखे मिले कपड़े-जूते; तलाशने के बदले पुलिस बोली-अभी इंतजार करो!

ग्वालियर में एक 70 साल के बुजुर्ग के लापता होने से इलाके में चिंता का माहौल है। बुजुर्ग आधी रात करीब 2:30 बजे घर से निकले थे, लेकिन अब तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है। कुछ घंटों बाद सोमवार दोपहर घर से करीब आधा किलोमीटर दूर एक पुराने दल-दल वाले कुएं के पास उनकी शर्ट, साफी और जूते मिले। खबर मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने कपड़े और जूतों की पहचान बुजुर्ग के सामान के रूप में कर ली है। लापता बुजुर्ग की पहचान जनकगंज थाना क्षेत्र के निंबाजी की खोह, एबी रोड निवासी मदनलाल सविता के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, वह रात में पत्नी से फ्रेश होने जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। पुलिस ने कुएं में कांटा डालकर तलाश की, लेकिन अंदर कचरा और दल-दल होने की वजह से कुछ पता नहीं चल सका। परिजन गोताखोर उतारने की मांग कर रहे हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि कुछ समय इंतजार किया जाए। परिजनों का आरोप है कि पुलिस गंभीरता से तलाश नहीं कर रही। उनका कहना है कि अगर कुएं की सफाई कराकर सही तरीके से खोज की जाए, तो कुछ पता चल सकता है। बेटे प्रेम सविता ने बताया कि उनके पिता पिछले कुछ समय से बीमार थे, उन्हें नींद नहीं आती थी और वह डिप्रेशन में भी रहते थे। ऐसे में कुएं के पास कपड़े मिलने से परिजन किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *