कोटा में 12 करोड़ की नशे खेप को आग लगाई:दो साल में 212 मामलों में जब्त किया था 2291 किलो डोडा, 291 किलो गांजा, 8 किलो चरस

कोटा पुलिस ने अलग अलग कार्रवाई में जब्त किए करोड़ों की कीमत के अवैध मादक पदार्थ आग के हवाले किया है। ये नशे की खेप पुलिस द्वारा अब तक सम्भाल कर रखी गई थी। सोमवार को इन्हें जगपुरा चौकी थाना रानपुर में आबकारी विभाग के दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में जलाकर नष्ट किया गया। नष्ट किए गए नशे के सामान की अनुमानित कीमत 12 करोड़ 21 लाख 94 हजार 800 रूपए है। सिटी एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि कोटा शहर के थानों पर फैसला शुदा व धारा 52ए एनडीपीएस एक्ट के 212 मामलों में जब्त अवैध मादक पदार्थ 2595.471 किलोग्राम थे। इनमें 2291 किलों 825 ग्राम डोडाचूरा, 291 किलो 716 ग्राम गांजा, 8 किलो 405 ग्राम चरस, 270 ग्राम एमडी, 3 किलो 255 ग्राम स्मैक थी। ये नशे की खेप साल 2024 से 2025 के बीच दादाबाड़ी, महावीर नगर, रानपुर सहित शहर के अन्य थानों द्वारा जब्त की गई थी। आज सभी थानों क्षेत्र से जब्त माल को नष्ट किया है।इनकी बाजार कीमत करीब 12 करोड़ के आसपास थी। इन प्रकरणों के माल का सिटी एसपी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय औषधी व्ययन समिति द्वारा भौतिक सत्यापन करवाया गया। जिसके बाद जगपुरा चौकी पर इन्हें जलाकर नष्ट करवाया गया। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी करवाई गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *