खन्ना में बेकाबू होकर बाइक गिरी, मां की मौत:बेटा घायल गंभीर घायल; बेटी की शादी तय करके लौट रहे थे घर

खन्ना में जीटी रोड पर सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया। मृतका की पहचान लुधियाना की 50 वर्षीय प्रवीण के रूप में हुई है। यह घटना तब हुई जब प्रवीण अपनी बेटी की शादी तय कर बेटे के साथ पटियाला से लौट रही थीं। जानकारी के अनुसार, प्रवीण पांच बच्चों की मां थीं और उनकी बेटी की शादी आगामी मार्च महीने में तय हो चुकी थी। वे बेटी के रिश्ते से जुड़ी बातचीत के लिए अपने बेटे के साथ पटियाला गई थीं। फिसल से गिरी बाइक पटियाला में औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मां-बेटा बाइक पर सवार होकर लुधियाना लौट रहे थे। खन्ना के जीटी रोड पर भट्टियां इलाके के पास उनकी बाइक अचानक फिसल गई। संतुलन बिगड़ने से दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में प्रवीण का सिर सड़क के डिवाइडर से टकरा गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। उनका बेटा भी घायल हो गया। राहगीरों ने तुरंत दोनों को उठाया और सरकारी अस्पताल खन्ना पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान सिर में गंभीर चोटों के कारण प्रवीण ने दम तोड़ दिया। उनके बेटे की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *