बाड़मेर जिले की धोरीमन्ना पुलिस ने किडनैप व फिरौती मांगने के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 16 दिन पहले थार गाड़ी में आए बदमाशों ने 2 भाइयों को किडनैप किया। मारपीट कर एक भाई को बीच रास्ते में छोड़ दिया। दूसरे भाई छोड़ने की एवज में 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। किडनैप कर मारपीट की थी पुलिस के अनुसार सेड़वा रोहिला पश्चिमी निवासी ने धोरीमन्ना थाने में 29 नवंबर को रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि 28 नवंबर की रात में करीब 8 बजे मेरा बेटा बुधराम व नरेश पुत्र भीखाराम निवासी गोड़ा धोरीमन्ना में स्वरूप कैफे के पास से होकर मैन बाजार की तरफ आ रहे थे। तभी पीछे से सिल्वर कलर की थार आई। जिसमें श्रीराम पुत्र वीरमाराम निवासी सोनड़ी ने प्लानिंग कर बुधराम व नरेश का किडनैप कर मारपीट की। नरेश का बीच रास्ते में कही सुनसान जगह पर छोड़ दिया। हम बुधराम को अपने साथ ले जा रहे है। बुधराम को छोड़ने के एवज में 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी। नहीं देने पर जाने से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने बदमाशों की तलाश शुरू की। आरोपी जैसलमेर की तरफ जाना सामने आया है। इस पर पुलिस टीमों के लगातार पीछा करने पर पीड़ित युवक बुधराम को जैसलमेर में छोड़कर भाग गए। पुलिस ने किडनैप के 5 आरोपी गिरफ्तार पुलिस की टीमों ने तकनीकी और सूचना के आधार पर आरोपी श्रीराम पुत्र वीरमाराम निवासी सोनड़ी सेड़वा जिला बाड़मेर, भभुताराम उर्फ बबलू पुत्र पदमाराम निवासी जांभाजी का मंदिर कबुली धोरीमन्ना, नरेश कुमार पुत्र मोहनलाल निवासी सोनड़ी सेड़वा, अनिल पुत्र मोहनलाल निवासी सोनड़ी और दिनेश कुमार पुत्र पुनमाराम निवासी राणासर पुलिस थाना आरजीटी को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में धोरीमन्ना थानाधिकारी दीपसिंह, एएसआई लाखाराम, कांस्टेबल आसुराम, जोगेंद्र, मप्रकाश, मोहनलाल शामिल रहे।


