एडवांस कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया औद्योगिक भ्रमण

उज्जैन | एडवांस कॉलेज में विद्यार्थियों को शिक्षण कार्य के साथ ही वर्षभर अनेकों अतिरिक्त गतिविधियां कराई जाती हैं। इसी क्रम में कॉलेज के विद्यार्थियों को औद्योगिक भ्रमण कराया गया। जिसके अंतर्गत विद्यािर्थयों ने विक्रम उद्योगपुरी स्थित पंचामृत दूध डेयरी का अवलोकन किया। डेयरी के टेक्नीकल ऑफिसर हार्दिक एवं केवल गोसाई ने विद्यार्थियों को डेयरी उद्योग व उत्पाद संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी व डेयरी निर्मित पदार्थों की कार्य विधि बताई। इस औद्योगिक भ्रमण में संस्था के प्रो. आतिश शर्मा, प्रो. सुमित भार्गव, प्रो. यशी वैरागी, प्रो. ऐश्वर्या उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्था निदेशक प्रो. ललित जैन, प्रो. प्रकाश भाटी, प्रो. अलोक शुक्ला एवं प्राचार्य डॉ. श्रद्धा मिश्रा ने बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *