छात्रावास के बालकों को दिया कॅरियर मार्गदर्शन

उज्जैन | शासकीय ज्ञानोदय बालक छात्रावास, लालपुर में विद्यार्थियों के भविष्य को दिशा देने के लिए कॅरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय की प्राचार्य संध्या शर्मा तथा एक्स नेवी संजय कुमार प्रधान ने छात्रावास में निवासरत सभी बच्चों को मार्गदर्शन दिया। प्राचार्य शर्मा ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व, अनुशासन, लक्ष्य निर्धारण तथा निरंतर परिश्रम के माध्यम से सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा सही समय पर सही मार्गदर्शन मिलने से विद्यार्थी अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार कॅरियर का चयन कर सकते हैं। वहीं प्रधान ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को सेना, नेवी, एयरफोर्स सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, शासकीय सेवाओं और अन्य करियर विकल्पों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आत्मविश्वास, देशभक्ति, शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस का महत्व बताते हुए बच्चों को अनुशासित रहने के लिए प्रेरित किया। काउंसलिंग सत्र में विद्यार्थियों ने अपने भविष्य से जुड़े प्रश्न पूछे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *