टीकमगढ़ | शहर के बीच स्थित राजेंद्र पार्क बदहाल होता जा रहा है। अंदर बनाया गया फव्वारा बंद है, रेलिंग लंबे समय से टूटी पड़ी है। अंदर खाली स्थान में गंदा पानी भर गया है। साथ ही दीवारों पर की गई पेंटिंग की परत भी झड़ने लगी है। यहां लोग सुबह-शाम सैर करने के लिए जाते हैं लेकिन पार्क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।


