भास्कर संवाददाता | हरदा बारिश के बाद कायाकल्प योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इसके तहत सोमवार को रेलवे फाटक के पास बैरिकेड्स लगाकर रास्ता बंद कर दिया। नगर पालिका अधिकारियों की मौजूदगी में राज रेसिडेंसी से रेलवे स्टेशन से होते हुए बस स्टैंड, से एलआईसी ऑफिस के बीच सड़क निर्माण कार्य शुरू किया गया। जेई विवेक दुबे ने बताया कि कायाकल्प योजना के तहत 1.04 किमी लंबी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। बैरिकेड्स लगाने से लोगों को घूमकर आवागमन करना पड़ा। वहीं रेलवे फाटक के पास दिनभर जाम लगता रहा है। कई बार वाहनों की लाइन राठी पेट्रोल पंप से आगे भी निकल गई। मालूम हो कि पूर्व के ठेकेदार के द्वारा काम में लापरवाही के बाद ठेका निरस्त कर फिर से निर्माण कार्य कराया जा रहा है।


