रतनजोत के बीज खाने से तीन बालिकाएं हुईं बीमार

दमोह | पटेरा थाना क्षेत्र के सतरिया गांव की तीन बालिकाओं ने रतनजोत के बीज खा लिए। कुछ देर बाद उनकी तबियत बिगड़ी तो परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए, जहां उन्हें भर्ती कर इलाज शुरु किया गया। इन बच्चियों में दिव्या पटेल 5 पिता भगवत पटेल, साक्षी पटेल 5 पिता झलकन प्रसाद पटेल व लक्ष्मी पटेल 7 पिता भगवत है। परिजन ने बताया कि बेटियों ने गांव में लगे एक रतनजोत के पौधों के फल के बीज खा लिए। उन्हें उल्टियां होने पर जब पूछा तो बीज खाना बताया। जिसके बाद वह अस्पताल लेकर आए है। तीनों के स्वास्थ्य में सुधार है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *