छतरपुर | बुंदेलखंड छात्र शक्ति संगठन ने कलेक्टोरेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। संगठन ने कहा कि खजुराहो, बिजावर और बड़ामलहरा सहित आसपास के क्षेत्रों से छतरपुर आने-जाने वाले छात्रों को यात्रा में भारी परेशानी है। बसों में महिलाओं और दिव्यांगों के लिए आरक्षित सीटें उपलब्ध नहीं कराई जातीं। संगठन ने मांग की है कि सभी छात्रों को 50 प्रतिशत किराया माफी का लाभ मिले।


