बुरहानपुर| छत्रपति शिवाजी महाराज शासकीय महाविद्यालय में सोमवार को गणित के क्षेत्र में भारतीय ज्ञान परंपरा का अवदान विषय पर संगोष्ठी हुई। मुख्य वक्ता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैनाबाद के प्राचार्य अखिलेश श्रीवास्तव ने कहा वैदिक गणित और ऋग्वेद ही विश्व की सभी गणनाओं का सार है। यह हमारा सौभाग्य है कि हम ऐसे देश में जन्मे है जिसने विश्व को शून्य के साथ ही असंख्य गणनाएं दी है। इस दौरान ग्रंथपाल मनोज कुमार चौधरी, डॉ. दिलीप कुमार वर्मा, कमलेश देपाले सहित विद्यार्थी व स्टाफ मौजूद था।


