डाभियाखेड़ा। ग्राम बड़ीखेड़ा टांडा में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कोल्हे परिवार की तरफ से ग्राम में सुख समृद्धि के लिए भागवत कथा कराई जा रही है। ग्राम डाभियाखेड़ा के पंडित अखिलेश महाराज द्वारा 13 दिसंबर से 20 दिसंबर तक रोजाना दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक भागवत कथा सुनाई जा रही है। सोमवार को उन्होंने भगवान महादेव और माता गौरी के विवाह प्रसंग का वर्णन सुनाया। कार्यक्रम 8 दिन तक चलेगा। 20 दिसंबर को समापन होगा। आखिरी दिन कोल्हे परिवार द्वारा ग्राम में विशाल भंडारे का कार्यक्रम किया जाएगा।


