भिंड| उद्यानिकी विभाग भिंड द्वारा राज्य के बाहर 15 दिसंबर से 19 दिसंबर तक पांच दिवसीय कृषकों का प्रशिक्षण सह-भ्रमण कार्यक्रम के तहत 30 कृषकों का दल चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्व विद्यालय कानपुर, सीमेप लखनउ, एनबीआरआई लखनउ, सीआरआईएसएच रहमान खेड़ा, आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्व विद्यालय फैजाबाद अयोध्या के लिए सोमवार को रवाना किया गया। कलेक्टर किरोड़ी लाल मीना ने हरी झंडी दिखाकर कृषकों की यात्रा बस को रवाना किया। इस दौरान कलेक्टर ने बताया कि प्रशिक्षण में कृषकों को सब्जी उत्पादन, फलों की खेती, औषधीय की खेती, फूलों की खेती से अवगत कराया जाएगा।


