देश के शिल्पकार थे सरदार पटेल

भास्कर संवाददाता|भिंड ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार को जिला कार्यालय परिसर में देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ और पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटेल को याद कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल जी एक भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता और राजनेता थे,जिन्होंने 1947 से 1950 तक भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने कहा कि पटेल जी राष्ट्रीय एकता के प्रतीक,मजबूत भारत के शिल्पकार लौह पुरुष सरदार सरदार पटेल ने खंड-खंड में बंटे आजाद भारत को तमाम प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद एकीकृत कर मजबूत राष्ट्र का सुदृढ़ रूप दिया। देश के पहले गृह मंत्री के रूप में भारत की सुरक्षा,आंतरिक स्थिरता एवं शांति की स्थापना को ही उन्होंने अपना जीवन लक्ष्य बनाया। इस मौके पर महेश जाटव, उपाध्यक्ष महेश जाटव, मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी, कार्यालय प्रभारी रामस्वरूप गोयल, संगठन मंत्री इरशाद अहमद,भागीरथ कुशवाहा,संदीप बघेल,गोविंद सिंह राजावत,राघवेंद्र शर्मा,विपिन बघेल, प्रमोद बघेल,रोहित अर्गल,बलदेव बघेल छोटू आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *