भिंड|नक्सल ऑपरेशन में बालाघाट से शामिल होकर वापस लौट रहे बन डिस्पोजल एंड डॉग स्क्वॉड यूनिट के पुलिस जवानों की सड़क हादसे में हुई मौत को सरकार शहादत का दर्जा नहीं दे रही है। देश की सेवा करने वाले इन जांबाज सैनिकों को शहीद का दर्जा दे। इससे ड्यूटी करने वाले पुलिस जवानों का मनोबल बढ़ेगा। यह मांग करते हुए विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने सीएम डॉ मोहन यादव को एक पत्र लिखा है। सीएम के नाम लिखे गए पत्र में उपनेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सागर में बांदरी के पास बीते बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में बीडीडीएस यूनिट के 4 जांबाज सैनिकों की दुखद मौत हो गई थी।


