बैतूल| पेंशनर्स दिवस के अवसर पर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी करेंगे। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को कलेक्टर द्वारा पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) वितरित कर पेंशनरों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पेंशनर्स एसोसिएशन का सक्रिय सहयोग प्राप्त हो रहा है।


